सुरक्षित चारधाम यात्रा के लिए सख्त एक्शन प्लान तैयार, अफवाह फैलाने वालों पर होगी FIR: सीएम
देहरादून: चारधाम यात्रा-2026 को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को सचिवालय स्थित वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली सभागार, विश्वकर्मा भवन में उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की। बैठक में मुख्यमंत्री ने यात्रा को अधिक सुरक्षित, सुव्यवस्थित, स्वच्छ और तकनीकी रूप से सशक्त बनाने के लिए कई कड़े निर्देश जारी किए। मानवीय संवेदनशीलता सर्वोच्च—सीएम धामी […] The post सुरक्षित चारधाम यात्रा के लिए सख्त एक्शन प्लान तैयार, अफवाह फैलाने वालों पर होगी FIR: सीएम appeared first on Dainik Uttarakhand.
सुरक्षित चारधाम यात्रा के लिए सख्त एक्शन प्लान तैयार, अफवाह फैलाने वालों पर होगी FIR: सीएम
Breaking News, Daily Updates & Exclusive Stories - Avp Ganga
देहरादून: चारधाम यात्रा-2026 को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को सचिवालय स्थित वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली सभागार, विश्वकर्मा भवन में उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की। इस बैठक में मुख्यमंत्री ने यात्रा को अधिक सुरक्षित, सुव्यवस्थित, स्वच्छ और तकनीकी रूप से सशक्त बनाने के लिए कई कड़े निर्देश जारी किए।
मानवीय संवेदनशीलता सर्वोच्च—सीएम धामी
मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा कि यात्रा को लेकर व्यावसायिक दृष्टिकोण से अधिक मानवीय संवेदनशीलता को प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने कहा कि देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा को उन्होंने “व्यक्तिगत जिम्मेदारी” बताया।
ग्रीन & क्लीन चारधाम यात्रा—इस बार और व्यापक
यात्रा को प्लास्टिक-मुक्त बनाने के लिए जगह-जगह कलेक्शन बॉक्स लगाए जाएंगे। प्लास्टिक के उपयोग पर सख्त रोक, उल्लंघन पर कार्रवाई तथा स्वच्छता और सौंदर्यीकरण पर विशेष फोकस दिया जाएगा।
फर्जी खबर या अफवाह फैलाने वालों पर फिर
सीएम धामी ने चेतावनी दी कि चारधाम यात्रा से जुड़ी कोई भी भ्रामक सूचना या अफवाह फैलाने वालों पर तत्काल FIR दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। यह सुनिश्चित करने के लिए कि श्रद्धालुओं को सही जानकारी मिले, सरकार ने अपनी टास्क फोर्स को सक्रिय कर दिया है।
हेली सेवाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं
सभी हेलीकॉप्टरों का नियमित मेंटेनेंस और फिटनेस चेक अनिवार्य होगा। SOP का सख्ती से पालन किया जाएगा और ऑपरेशनल ओवरलोडिंग रोकने के लिए समय-समय पर विश्राम की व्यवस्था की जाएगी।
भीड़ नियंत्रण के लिए हाई-टेक व्यवस्था
डिजिटल मॉनिटरिंग, स्लॉट सिस्टम और रियल-टाइम ट्रैकिंग लागू किया जाएगा। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन को और मजबूत बनाया जाएगा। इसके अतिरिक्त, भीड़भाड़ वाले केंद्रों पर अतिरिक्त बूथ लगाए जाएंगे।
यात्रा मार्ग पर व्यवस्था
यात्रा मार्ग पर स्वच्छ पेयजल, मेडिकल यूनिट्स और अस्थायी अस्पतालों की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। शौचालयों और विश्राम स्थलों की संख्या बढ़ाई जाएगी।
ट्रैफिक मैनेजमेंट
मुख्य मार्गों पर पुलिस और होमगार्ड्स की तैनाती की जाएगी, साथ ही वैकल्पिक मार्गों को पहचान कर संचालन किया जाएगा। सड़क पर गड्ढों की तुरंत मरम्मत का काम भी प्राथमिकता पर रखा जाएगा।
AI आधारित निगरानी और CCTV से हाईटेक यात्रा
पूरे मार्ग में CCTV कैमरे 24×7 सक्रिय रहेंगे, और संवेदनशील स्थानों पर AI आधारित निगरानी की जाएगी। कंट्रोल रूम से लगातार मॉनिटरिंग की जाएगी।
आपदा प्रबंधन
जोखिम वाले क्षेत्रों की पूर्व पहचान की जाएगी और SDRF-NDRF के साथ समन्वय बढ़ाया जाएगा। 24×7 कंट्रोल रूम और हेल्पलाइन सक्रिय रहेगा।
बाजार में ओवररेटिंग
सीएम ने निर्देश दिए कि पिछले वर्ष की तरह ओवररेटिंग की शिकायतें न आएं, इसलिए सभी दुकानों पर रेट लिस्ट अनिवार्य रूप से लगाई जाए।
स्थानीय निकायों और युवाओं की भागीदारी
मुख्यमंत्री ने यात्रा को सफल बनाने के लिए स्थानीय निकायों, स्वयंसेवी संस्थाओं और युवाओं को साथ जोड़ने के निर्देश दिए हैं। बैठक में कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी, सतपाल महाराज, विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी और पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ भी उपस्थित रहे।
टीम Avp Ganga
Keywords:
Char Dham Yatra, Uttrakhand, safety plan, rumor mongers, Chief Minister Pushkar Singh Dhami, crowd management, AI monitoring, emergency response, plastic-free initiative, travel arrangementsWhat's Your Reaction?