उपलब्धि: खटीमा की बेटी दिव्या पंत उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद(यूकॉस्ट) द्वारा यंग साइंटिस्ट अवार्ड 2025 से हुई सम्मानित

  पंतनगर विश्वविद्यालय में माइक्रो बायोलॉजी विभाग की शोध छात्रा दिव्या ने खटीमा क्षेत्र को किया गौरवान्वित दी टॉप टेन न्यूज़/ देहरादून खटीमा(उधम सिंह नगर)- कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय पंतनगर… The post उपलब्धि: खटीमा की बेटी दिव्या पंत उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद(यूकॉस्ट) द्वारा यंग साइंटिस्ट अवार्ड 2025 से हुई सम्मानित first appeared on .

Dec 4, 2025 - 00:33
 104  14.3k
उपलब्धि: खटीमा की बेटी दिव्या पंत उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद(यूकॉस्ट) द्वारा यंग साइंटिस्ट अवार्ड 2025 से हुई सम्मानित

 

पंतनगर विश्वविद्यालय में माइक्रो बायोलॉजी विभाग की शोध छात्रा दिव्या ने खटीमा क्षेत्र को किया गौरवान्वित

दी टॉप टेन न्यूज़/ देहरादून

खटीमा(उधम सिंह नगर)- कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय पंतनगर के माइक्रोबायोलॉजी विभाग में शोध छात्रा दिव्या पंत को देहरादून में राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद(यूकॉस्ट) ने यंग साइंटिस्ट अवार्ड 2025 से सम्मानित किया है।
दिव्या खटीमा विकास खंड के चकरपुर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में फार्मेसी अधिकारी के पद पर कार्यरत डॉ. जगदीश पंत ’कुमुद’ की बेटी है।

दिव्या पंत को उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद(यूकॉस्ट) ने यंग साइंटिस्ट अवार्ड 2025 प्रदान किया है। दिव्या कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय पंतनगर के माइक्रोबायोलॉजी विभाग में शोध छात्रा है।यूकॉस्ट द्वारा देहरादून के ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी में 28 से 30 नवंबर तक आयोजित राज्य स्तरीय विज्ञान कांफ्रेंस में दिव्या पंत ने अपनी एडवाइजर डॉ. लक्ष्मी तिवारी के मार्गदर्शन में कुमाऊं क्षेत्र के पर्वतीय इलाकों से प्राप्त रायजोस्पेरियम की जैव नियंत्रण क्षमता व प्रभाव पर अपने शोध कार्य की प्रस्तुति दी।

जिसके आधार पर निर्णायक मंडल द्वारा उन्हें यंग साइंटिस्ट अवार्ड 2025 के लिए चयनित कर यह अवार्ड प्रदान किया गया। दिव्या की इस उपलब्धि पर डॉ. लक्ष्मी तिवारी डॉ. अजयवीर सिंह, डॉ. सिद्धेश्वर सिंह डॉ. रूपचंद शास्त्री, शैल कुमारी,नरेंद्र रौतेला,निर्मल न्योलिया आदि ने बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

The post उपलब्धि: खटीमा की बेटी दिव्या पंत उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद(यूकॉस्ट) द्वारा यंग साइंटिस्ट अवार्ड 2025 से हुई सम्मानित first appeared on .

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow