महिला की हत्या कर लूटे जेवर बेच आया PRD जवान, ब्लाइंड मर्डर केस के खुलासे से लोग सन्न

Blind Murder Case Solved: पुलिस ने बड़ी चुनौती बने ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा कर दिया है। ये सनसनीखेज वारदात उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के लमगड़ा थाना क्षेत्र में 14 नवंबर की रात घटी थी। यहां पर सांगड़ गांव में मोहन सिंह की पत्नी घर पर अकेली थीं। उनके घर के आसपास कोई दूसरा मकान नहीं था।  उसी दौरान किसी ने घर में घुसकर उनकी हत्या कर दी थी और जेवरात लूट लिए थे। अगले दिन हत्या की वारदात का पता चलने पर पुलिस में हड़कंप मच गया था। एसएसपी के निर्देश पर घटना के खुलासे के लिए लमगड़ा थाना, धौलछीना थाना और दन्या थाने के अलावा एसओजी जुट गई थी। लेकिन आसपास में सीसीटीवी नहीं होने के कारण घटना का खुलासा पुलिस के लिए कड़ी चुनौती बनती जा रही थी। इसी दौरान पुलिस ने पीआरडी में तैनात आरोपी गोपाल सिंह से सख्ती से पूछताछ की तो वह टूट गया। गोपाल सिंह ने बताया कि वह ड्यूटी के अलावा मोहन सिंह के खेत भी जोतता था। नवंबर में उसकी बेटी की शादी होने वाली थी। गंगा देवी ने उसे बेटी की शादी के लिए 25 हजार रुपये देने का वायदा किया था। इस पर गोपाल सिंह बीते 14 नवंबर को गंगा देवी के घर पैसे मांगने पहुंचा था। रुपये देने से इनकार करने पर आरोपी ने गला घोंटकर गंगादेवी को मौत के घाट उतार दिया था। वारदात को अंजाम देने के बाद वह गंगादेवी के सोने के जेवर (गलोबंद) लूटकर फरार हो गया था। उसने गलोबंद को कहीं ठिकाने लगा दिया था। इधर, उसने सोचा की पुलिस का ध्यान इस मर्डर केस से अब भटक चुका है। इसी का फायदा उठाकर वह गलोबंद बेचने हल्द्वानी सुनार के पास पहुंचा तो घटना का खुलासा हो गया।

Dec 15, 2025 - 18:33
 106  19.4k

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow