Negligence in SIR: राष्ट्रीय राजधानी से सटे गौतमबुद्ध नगर जिले में चल रही विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया में लापरवाही बरतने पर लगभग 60 सरकारी कर्मचारियों में केस दर्ज किया गया है। इसके लिए अलग-अलग थानों में 4 FIR दर्ज हुई हैं। अब जिला प्रशासन इन कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की तैयारी में है। नोएडा जॉइंट सीपी (Joint CP) राजीव नारायण मिश्रा ने बताया कि इन सभी कर्मचारियों के खिलाफ चुनाव कार्यालयों से शिकायतें मिली हैं। इसी आधार पर अलग-अलग थानों में चार मुकदमे दर्ज किए गए हैं। इसमें 60 कर्मचारी आरोपी बनाए गए हैं।