भाजपा एंटी इनकंबेंसी वाली सीटें करेगी चिह्नित, पूरे राज्य में शुरू होगा गोपनीय सर्वे, कईयों के कटेंगे टिकट

Anti-Incumbency:भाजपा विस चुनाव से पहले एंटी इनकंबेंसी वाली सीटों को चिह्नित करने जा रही है। बताया जा रहा है कि पार्टी एंटी इनकंबेंसी दूर करने के लिए नाराजगी वाले क्षेत्रों को चिह्नित करेगी। इसके लिए पार्टी सभी 70 सीटों पर गोपनीय सर्वे कराने जा रही है। भाजपा ने 2027 के विधानसभा चुनावों में हैट्रिक का लक्ष्य रखा है। बता दें कि उत्तराखंड में 2017 से भाजपा की सरकार है। कई क्षेत्रों में खासतौर पर स्वास्थ्य, शिक्षा और मूलभूत सुविधाओं के अभाव को लेकर लोगों में गुस्सा भी पनप रहा है। कई क्षेत्रों में आंदोलन भी चल रहे हैं। कई इलाकों में जनता स्थानीय विधायकों पर निष्क्रिय रहने और करीबियों का ही विकास करने के आरोप लगा रही है। राज्य में विस चुनाव नजदीक हैं। इसी को देखते हुए भाजपा एंटी इनकंबेंसी वाली सीटों को चिह्नित करने वाली है। इसी के साथ अब पार्टी जनप्रतिनिधियों के खिलाफ लोगों की नाराजगी को भी भांपने का प्रयास कर रही है। राज्य की सभी 70 सीटों पर सर्वे कराए जा रहे हैं, जिसके तहत विधायक के खिलाफ नाराजगी को जानने का प्रयास किया जाएगा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के मुताबिक पार्टी ने पिछले चुनावों में जनता से कई वायदे किए थे। उनमें से कितने वायदे पूरे हो गए और कितनों पर काम बाकी है यह जानने का प्रयास किया जा रहा है। कहा कि एक विशेष रणनीति के तहत हमारा प्रयास है कि चुनाव में जाने से पहले इन सभी बिंदुओं पर आम लोगों के बीच जाएं। कमियों को दूर करने के मकसद से ही यह सर्वे कराए जा रहे हैं।  

Nov 19, 2025 - 18:33
 122  8.3k

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow