विनय त्यागी हत्याकांड : 780 करोड़ की संपत्ति, कस्टडी में हमला, डॉक्टर से जुड़े दावे, वारदात का यूपी कनेक्शन!

Vinay Tyagi Murder Case: यूपी के मेरठ निवासी कुख्यात गैंगस्टर विनय त्यागी की मौत  के साथ ही तमाम  राज हमेशा के लिए दफन हो गए हैं। पश्चिमी यूपी में भय और आतंक का पर्याय बन चुके विनय त्यागी की उत्तराखंड में  हत्या हुई। बीते बुधवार दोपहर पुलिस विनय त्यागी को रुड़की जेल से लक्सर एसीजेएम कोर्ट में पेशी के  लिए अभिरक्षा में  ला रही थी। लक्सर-हरिद्वार हाईवे पर ओवर ब्रिज के पास बाइक सवार दो शूटरों ने पुलिस वाहन में अंधाधुंध फायरिंग कर दी थी। तीन गोलियों ने विनय त्यागी का सीना छलनी कर दिया था। इससे मौके पर हड़कंप मच गया था। वारदात को अंजाम देने के बाद शूटर बाइक से फरार हो गए थे। पुलिस ने आनन-फानन में घायल विनय त्यागी को ऋषिकेश एम्स में भर्ती कराया था, जहां शुक्रवार सुबह उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी। उसकी मौत के साथ ही उससे जुड़े तमाम राज भी हमेशा के लिए दफन हो गए हैं। गैंगस्टर विनय त्यागी की मौत के बाद 780 करोड़ रुपये और अभिरक्षा में हुए हमले समेत कई राज दफन हो गए।

Dec 28, 2025 - 18:33
 100  4.6k

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow