200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, इंजीनियर दंपति की मौत, जिंदा जला बेटा

Horrific Road Accident:इंजीनियर दंपति की कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में समा गई। ये घटना उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर-पोखरी सड़क पर घटी है। पुलिस के मुताबिक जल विद्युत निगम लिमिटेड के इन्वेस्टीगेशन एंड प्रोजेक्ट डिविजन के अधिशासी अभियंता अरविंद त्रिपाठी (57) अपनी पत्नी अनीता त्रिपाठी, बेटे अनंत त्रिपाठी(22) और अंबुज त्रिपाठी ( 25) के साथ गुरुवार को कार से पोखरी के विशाल पाव गांव आए थे। यहां अनीता का मायका है। गांव से लौटते समय गोपेश्वर-पोखरी रोड पर कार अनियंत्रित होकर करीब 200 मीटर गहरी खाई में समा गई। कार के खाई में गिरते ही उसमें आग लग गई। हालांकि, अरविंद, अनीता और अंबुज कार से छिटक गए जबकि अनंत कार की अगली सीट पर ही रह गया। अनंत की आग से जलकर मौत हो गई। अंबुज भी आग से झुलस कर घायल हो गया। शाम को 4:37 बजे पोखरी पुलिस को घटना के बारे में सूचना मिली। एसओ देवेंद्र पंत के मुताबिक अरविंद परिवार सहित देहरादून में रहते थे। वह ससुराल वालों से मिलकर लौट रहे थे। एसपी सर्वेश पंवार के मुताबिक, हादसे में अरविंद त्रिपाठी, उनकी पत्नी अनीता देवी और बेटे अनंत की मौत हुई है जबकि बड़ा बेटा अंबुज घायल है। कार में आग भी लगी है। इधर, इस घटना से पूरे इलाके में शोक की लहर छाई हुई है।

Oct 24, 2025 - 09:33
 101  501.8k

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow