राजधानी की सुरक्षा भगवान भरोसे? दिल्ली पुलिस में 9248 पद खाली, संसद में खुलासा
राजधानी दिल्ली की कानून-व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। राजधानी की सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालने वाली दिल्ली पुलिस में लंबे समय से हजारों पद खाली पड़े हैं। केंद्र सरकार ने संसद में जानकारी दी है कि दिल्ली पुलिस में वरिष्ठ अधिकारियों से लेकर निचले स्तर तक कुल 9,248 पद रिक्त हैं। यह आंकड़ा 30 नवंबर 2025 तक की स्थिति के अनुसार है। यह जानकारी गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने राज्यसभा में एक लिखित प्रश्न के उत्तर में दी।
What's Your Reaction?