असम CM बोले- कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई 100% पाकिस्तानी एजेंट:जिस दिन सबूत दिखाऊंगा, सब मान जाएंगे, बोले- अभी जुबीन मामले का जांच चल रही

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शुक्रवार को आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई 100% पाकिस्तानी एजेंट हैं। उन्हें किसी विदेशी ताकत ने भारत में प्लांट किया है। जिस दिन मैं सबूत दिखाऊंगा, हर कोई मान जाएगा कि वह सौ प्रतिशत पाकिस्तानी एजेंट हैं। CM सरमा ने गोगोई को चुनौती दी कि अगर उनके आरोप झूठे हैं तो वे उन पर मानहानि का केस करें। उन्होंने कहा मैं अभी सबूत सार्वजनिक नहीं कर रहा हूं, नहीं तो लोग कहेंगे कि सिंगर जुबीन गर्ग की मौत मामला भटका रहा हूं, क्योंकि उसकी जांच चल रही है। असम सीएम ने इससे पहले आरोप लगाया था कि कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई की पत्नी भारत में रहते हुए पाकिस्तान स्थित एक NGO से वेतन लेती हैं। उनकी पत्नी और बच्चे भारतीय नागरिक नहीं हैं। साथ ही गोगोई से सवाल किया था कि क्या आप 15 दिनों के लिए पाकिस्तान गए थे। कोयला घोटाला से शुरू हुई बहस व्यक्तिगत आरोपों तक पहुंची CM सरमा के गौरव गोगोई, उनकी पत्नी और अली तौकीर पर 8 मुख्य आरोप... ................................. असम सीएम और गौरव गोगोई से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें... असम कांग्रेस का दावा-असम CM के जमीनों पर अवैध कब्जे: गौरव गोगोई बोले- हम सत्ता में आए तो ये जमीनें गरीबों में बांटी जाएंगी असम कांग्रेस अध्यक्ष गौरव गोगोई ने कहा था कि अगर अगले साल राज्य में विपक्षी दल की सरकार बनती है, तो मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा और उनके मंत्रियों के अवैध रूप से कब्जा की गई सारी जमीन गरीबों में बांट दी जाएगी।उन्होंने कहा था राज्य की जनता हिमंत बिस्वा सरमा के नेतृत्व वाली सरकार से तंग आ चुकी है। कांग्रेस लोगों की मदद के लिए भूमि और आर्थिक नीतियों, दोनों में सुधार लागू करेगी। पूरी खबर पढ़ें...

Nov 1, 2025 - 00:33
 113  245.7k

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow