केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज चौहान की सुरक्षा बढ़ाई:गृह मंत्रालय से मिले इनपुट के बाद भोपाल-दिल्ली में बढ़ी सुरक्षा; बंगलों के सामने की बैरिकेडिंग

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज चौहान की सुरक्षा बढ़ाई गई है। केंद्रीय गृह मंत्रालय को मिले इनपुट के बाद शुक्रवार देर रात भोपाल और दिल्ली-दोनों जगह उनकी सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा किया गया। भोपाल में 74 बंगला स्थित बी-8 आवास के चारों तरफ पुलिस ने अतिरिक्त बैरिकेडिंग की। वहीं दिल्ली स्थित सरकारी आवास पर भी सुरक्षा बढ़ाई गई है। जेड प्लस मिलने के बाद भी अतिरिक्त सुरक्षा शिवराज सिंह चौहान पहले से ही Z+ श्रेणी की सुरक्षा में हैं। इसके बावजूद गृह मंत्रालय को नए इनपुट मिलने के बाद केंद्र ने एमपी डीजीपी, दिल्ली पुलिस के विशेष पुलिस आयुक्त (सुरक्षा) और एमपी के मुख्य सचिव को सुरक्षा पुख्ता करने का निर्देश भेजा है। भोपाल और दिल्ली-दोनों जगह अलर्ट बढ़ा इनपुट मिलने के तुरंत बाद स्थानीय पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने दोनों शहरों में चौहान की सुरक्षा रिंग को मजबूत किया है। शुक्रवार देर रात भोपाल बंगले के बाहर सुरक्षा बढ़ी हुई देखी गई। यह खबर भी पढ़ें शिवराज बोले- सीएम बदलाव मेरी परीक्षा की घड़ी थी...:किरार समाज के सम्मेलन में कहा- 'मोहन जी का नाम तय हुआ तो भी माथे पर बल नहीं पड़ा' शिवराज सिंह चौहान को 2023 के चुनाव परिणाम के बाद मुख्यमंत्री नहीं बनाए जाने का मामला एक बार फिर चर्चा में है। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज ने कहा- '2023 के विधानसभा चुनाव के बाद की परिस्थितियां जीवन की बड़ी परीक्षा थीं। बंपर बहुमत मिला था। सबको लगा था कि अब सब कुछ स्वाभाविक है, लेकिन जब तय हुआ कि मुख्यमंत्री मोहन जी होंगे। मेरे माथे पर बल नहीं पड़ा।' पढ़ें पूरी खबर

Dec 13, 2025 - 00:33
 127  25.5k

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow