'तुम्हारे लिए बीवी को मार दिया':मर्डर के बाद बेंगलुरु के सर्जन का 4-5 महिलाओं को मैसेज; एनेस्थीसिया देकर डर्मेटोलॉजिस्ट पत्नी की जान ली थी

कर्नाटक के बेंगलुरु में अपनी पत्नी डॉ. कृतिका एम रेड्डी (29 साल) की हत्या के आरोपी सर्जन डॉ. महेंद्र रेड्डी जीएस को लेकर पुलिस ने मंगलवार को चौंकाने वाले खुलासे किए। पुलिस ने बताया कि पत्नी की हत्या के कुछ हफ्ते बाद आरोपी ने 4 से 5 महिलाओं को मैसेज भेजा था। महेंद्र ने मैसेज में लिखा- मैंने तुम्हारे लिए अपनी पत्नी की हत्या कर दी है। महेंद्र ने एक पेमेंट ऐप के ट्रांजेक्शन नोट्स सेक्शन का इस्तेमाल करके यह मैसेज भेजा था। इनमें एक मेडिकल प्रोफेशनल भी शामिल थी, जिसने पहले महेंद्र का प्रपोजल रिजेक्ट कर दिया था। पुलिस ने महेंद्र का फोन और लैपटॉप जब्त किया था, जिसके ​​डेटा की फोरेंसिक जांच के बाद ये मैसेज सामने आए। पुलिस के अनुसार, महेंद्र ने अपनी पत्नी की मौत के बाद उन लड़कियों से दोबारा रिश्ता जोड़ने की कोशिश की, जिन्हें वह पहले से जानता था। शादी के 11 महीने बाद पत्नी की हत्या की महेंद्र की पत्नी कृतिका डर्मेटोलॉजिस्ट थी। महेंद्र से 26 मई, 2024 को उसकी शादी हुई थी। पति-पत्नी विक्टोरिया अस्पताल में काम करते थे। 23 अप्रैल, 2025 को कृतिका की मौत हो गई। करीब 6 महीने बाद, 15 अक्टूबर को उसकी हत्या के आरोप में पुलिस ने महेंद्र को गिरफ्तार किया। डॉक्टर दंपती बेंगलुरु के गुंजूर में रहते थे। इस साल 21 अप्रैल को कृतिका के पेट में दर्द हुआ, जिसके बाद महेंद्र ने उसके पैर में कैनुला डालकर इंजेक्शन से कुछ दवाइयां दी थी। अगले दिन, काम पर जाने से पहले महेंद्र ने कृतिका को उसके माता-पिता के घर पर छोड़ दिया। इंजेक्शन के दूसरे डोज से कृतिका की मौत हुई अगले दिन कृतिका ने पैर में दर्द की शिकायत की और महेंद्र से व्हाट्सएप पर पूछा कि क्या वह कैनुला हटा सकती है। महेंद्र ने उसे मना कर दिया और कहा कि वह उसे दवा की एक और खुराक देगा। इससे दर्द खत्म हो जाएगा। उसी रात महेंद्र ने कृतिका को इंजेक्शन का एक और डोज दिया। इसके बाद कृतिका और बीमार पड़ गई। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया। शुरुआत में, पुलिस को मौत प्राकृतिक लग रही थी। हालांकि, कृतिका की बहन डॉ. निकिता एम रेड्डी को शक हुआ और उसने मामले की जांच की मांग की। जांच में कृतिका के शरीर के कई अंगों में प्रोपोफोल मिला छह महीने बाद, फोरेंसिक साइंस लैबोरेटरी (FSL) की रिपोर्ट आई, जिसमें कृतिका के शरीर के कई अंगों में प्रोपोफोल का अंश मिला। प्रोपोफोल एक बहुत स्ट्रॉन्ग एनेस्थीसिया है, जिसे सिर्फ ऑपरेशन थिएटर में इस्तेमाल करने की इजाजत है। रिपोर्ट के आधार पर कृतिका के पिता ने अपने दामाद महेंद्र पर बेटी की हत्या का आरोप लगाया। जांच के दौरान, महेंद्र के घर से पुलिस को एक कैनुला सेट, एक इंजेक्शन ट्यूब और अन्य मेडिकल इक्यूप्मेंट्स सहित कई सबूत मिले। पुलिस के मुताबिक, महेंद्र ने पत्नी की मौत को प्राकृतिक दिखाने के लिए अपनी चिकित्सा विशेषज्ञता का इस्तेमाल किया था। डॉ. रेड्डी के परिवार पर पहले से आपराधिक केस दर्ज पुलिस ने यह भी खुलासा किया कि डॉ. रेड्डी के परिवार का आपराधिक इतिहास रहा है। उसके जुड़वां भाई, डॉ. नागेंद्र रेड्डी जीएस पर 2018 में कई धोखाधड़ी और आपराधिक मामले दर्ज थे। महेंद्र और उसके एक अन्य भाई, राघव रेड्डी जीएस को 2023 में धमकी देने के एक मामले में सह-आरोपी बनाया गया था। कृतिका के परिवार ने दावा किया कि शादी के समय उनसे ये जानकारियां छिपाई गई थीं। --------------------------- महिलाओं पर अपराध से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें... कोयंबटूर में कॉलेज स्टूडेंट से गैंगरेप के तीनों आरोपी एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार, भागने की फिराक में थे तमिलनाडु के कोयंबटूर में 20 साल की कॉलेज स्टूडेंट से गैंगरेप मामले में पुलिस ने सोमवार रात तीनों आरोपी को एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि CCTV फुटेज की जांच के बाद आरोपियों के वेल्लिकिनारु में एक सुनसान जगह पर छिपे होने की जानकारी मिली थी। पूरी खबर पढ़ें...

Nov 4, 2025 - 18:33
 130  85.7k

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow