भूपेंद्र हुड्‌डा बोले- BJP और चुनाव आयोग एकदूसरे के स्पोक्सपर्सन:हरियाणा में तो सरकार ही चुराई गई, राहुल गांधी के खुलासे का बिहार में दिखेगा असर

हरियाणा के पूर्व CM एवं नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा ने गुरुवार को पानीपत में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। हुड्डा ने सवाल उठाते हुए कहा कि चुनाव आयोग ने हरियाणा चुनाव में पोलिंग वाले दिन 61.19% पोलिंग बताई थी। इसके बाद फिर 6 तारीख को 65.65% वोटिंग दिखाई गई। 7 अक्टूबर को बताया कि 67.9% वोट पड़ी है। उन्होंने पूछा कि रातों-रात वोटिंग (करीब 6 प्रतिशत) कैसे बढ़ गई? उन्होंने कहा कि हरियाणा में 15 लाख के करीब वोट बढ़ी है। यानी हर विधानसभा में करीब औसतन 15175 वोट बढ़ाकर दिखाई गईं। यह बहुत गंभीर मामला है। यह सिर्फ हरियाणा का नहीं, बल्कि पूरे देश और हमारे लोकतंत्र का सवाल है। दरअसल, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए चुनाव आयोग और BJP पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा था कि हरियाणा में चुनाव में 25 लाख वोटों की चोरी की गई है। राहुल गांधी के इन आरोपों के बाद हरियाणा में सियासी पारा हाई हो चुका है। इसी के चलते हुड्‌डा ने ये कॉन्फ्रेंस की। हुड्‌डा ने भी चुनाव आयोग और बीजेपी पर ही सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि अगर कोई सवाल चुनाव आयोग से किया जाता है तो उसका जबाव BJP देती है। ये दोनों एक दूसरे के स्पोक्स पर्सन बने हुए हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा में तो सरकार ही चुराई गई। यहां पढ़िए भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा ने क्या-क्या कहा... बैलेट पेपर की काउंटिंग में कांग्रेस थी आगे कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि चुनाव आयोग को अपना काम निष्पक्षता से करना चाहिए। हालांकि वो नहीं कर रहा है। हम बार-बार कह चुके हैं कि इलेक्शन बैलेट पेपर से करवाए जाने चाहिए। इस बार भी बैलेट पेपर की काउंटिंग में कांग्रेस 73 सीटों पर लीड कर रही थी। लेकिन, EVM की गिनती में पिछड़ गई। जबकि पिछले 5 चुनावों के नतीजे बताते हैं कि ऐसा पहले कभी नहीं हुआ है। ये लड़ाई केवल कांग्रेस की नहीं बल्कि लोकतंत्र की और देश के संविधान की है। ---------------- राहुल गांधी की दिखाई ब्राजीलियन मॉडल सामने आई:बोली- वोटिंग में मेरा फोटो इस्तेमाल हो रहा, मै कभी भारत नहीं आई; हरियाणवी वोटर बताया था राहुल गांधी के वोट चोरी मुद्दे से चर्चा में आई ब्राजीलियन मॉडल का एक वीडियो सामने आया है। यह वीडियो उसने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया। वीडियो शेयर करते हुए मॉडल पुर्तगाली में बोल रही है। वह मजाक में कह रही है, 'दोस्तों, मैं आपको एक जोक सुनाने जा रही हूं। यह बहुत बुरा है। क्या वे मेरी पुरानी तस्वीर इस्तेमाल कर रहे हैं?' (पूरी खबर पढ़ें)

Nov 6, 2025 - 18:33
 101  4k

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow