Uttarakhand Disaster:58 दिन पूर्व मलबे में दफन नौ में से सात लोगों के शव अब तक बरामद किए जा चुके हैं। उत्तराखंड में रुद्रप्रयाग के छेनागाड़ आपदा में लापता हुए नौ में से अभी तक सात व्यक्तियों के शव बरामद कर लिए गए हैं। सर्च ऑपरेशन अब भी जारी है। शनिवार को मलबे और बोल्डरों को हटाने के दौरान पांच शव बरामद हुए हैं। साथ ही एक शव का पैर भी बरामद हुआ है। अभी तक एक शव की ही पहचान हो पाई है। शुक्रवार को भी मलबा हटाने के दौरान एक शव और एक अवशेष बरामद हुआ था। बता दें कि 28-29 अगस्त की रात छेनागाड़ में बादल फंटने से तबाही मच गई थी। आपदा में नौ लोग लापता हो गए थे। अगले ही दिन से रेस्क्यू शुरू कर दिया गया था। कुछ दिन पूर्व ही यहां से दो शव बरामद हुए थे। शनिवार को मलबा और बोल्डर हटाते ही पांच लोगों के शव बरामद हुए और एक मृतक का पैर भी मिला। अब डीएनए मिलान के बाद ही शवों की पहचान होने की संभावना है।